फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : कार्यभार संभालने के बाद बोले नए एसपी, अपराध रोकना व अपराधियों पर नकेल कसना प्राथमिकता

विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करते नवागत एसपी - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। आईपीएस अफसर बीबीजीटीएस मूर्ति ने शनिवार रात जिला पुलिस कप्तान की कुर्सी संभाल ली। उन्होंने रात करीब आठ बजे कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कहा कि अपराध रोकना और अपराधियों पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकता होगी। महिला और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2015 बैच के आईपीएस बीबीजीटीएस मूर्ति आंध्र प्रदेश के हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से वह तेलगू भाषा बोलते थे। आईपीएस में चयन होने के बाद पहली तैनाती गाजियाबाद में मिली। इसके बाद कानपुर नगर में डीसीपी ट्रैफिक और पश्चिम रहे। इसके बाद कासगंज में एसपी के पद पर तैनात थे।
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता होगी। एडीजी व आईजी कानपुर के निर्देशन में अपराध रोकने के साथ अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन

अवैध शराब बनाने व कारोबार करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। एक-दो दिन में यातायात से जुड़े पुलिसकर्मियों व विभागों के साथ बैठक कर जिले की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें