फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर लौटे अधिवक्ता, वादकारियों में खुशी

विज्ञापन
कचहरी परिसर में काम करते अधिवक्ता। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अधिवक्ताओं ने गुरुवार से काम शुरू कर दिया है। इससे वादकारियों को राहत मिली है। लगातार 13 दिन से हड़ताल के कारण वादकारियों को मुकदमों में तारीख पर तारीख मिल रही थी।
विज्ञापन

चेंबर की समस्या को लेकर 23 जनवरी से अधिवक्ता लगातार हड़ताल पर थे। आम सभा में युवा अधिवक्ताओं को हड़ताल पर निर्णय लेने का मौका दिया गया था। इसके बाद बुधवार को हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया था। गुरुवार को अधिवक्ता काम पर लौट आए। इससे वादकारियों को राहत मिली। वादकारी राम सिंह ने बताया कि वह केवल तारीख लेकर लौट रहे थे। घाटमपुर के राजेश सिंह ने बताया कि उनके दो भाई जेल में है। उनकी जमानत के लिए परेशान थे। हड़ताल की वजह से कोई काम नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें