विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक करते डीएम व सीडीओ।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। डीएम राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ विकास भवन में समीक्षा बैठक की। इसमें अधिकारियों को शिकायतों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने 38 गोशाला के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया है।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस व अन्य जगहों से आने वाली शिकायतों को समय से पूरा करें। डीएम ने बैठक में विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर माह शासन स्तर से समीक्षा की जाती है। मामले में किसी भी अधिकारियों की ओर से निस्तारण में लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी गोशाला का निरीक्षण करेंगे। साथ ही इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। इस दौरान सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा मौजूद रहे।
-