फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ लंगड़ा

Sat, 20 Sep 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
घायल को इलाज के लिए ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलपुर थाने की पुलिस की बृहस्पतिवार रात झींझक रेलवे स्टेशन के पास किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी झींझक ले जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बृहस्पतिवार दोपहर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 10 सितंबर की सुबह आठ बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गई। बेटी अपने साथ घर में रखे रुपये व जेवर भी साथ ले गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। लोकलाज के डर से वह थाने नहीं आया।

बृहस्पतिवार सुबह जब बेटी घर आई तो उसने अपनी आपबीती बताई। बेटी ने बताया कि उसे किशौरा निवासी मोहम्मद वारिस बहला कर नासिक ले गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम आरोपी की तलाश में झींझक स्टेशन के आसपास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर स्टेशन से कुछ दूरी पर डीएफसीसी लाइन के किनारे पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। स्वयं को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी वारिस पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर पुलिस व आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें किसी भी पुलिस कर्मी को चोट नहीं आई है, जबकि आरोपी वारिस पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उपचार करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। - प्रिया सिंह, सीओ सिकंदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें