फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रधान की गोली मारकर हत्या के मामले में 15 साल मुकदमा लड़कर हुए दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के भुजपुरा ग्राम प्रधान की करीब 15 वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई ने पिता पुत्र सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रही थी। मामले में दो आरोपियों की मुकदमा दौरान मौत हो गई थी। शेष तीन आरोपियों को अदालत ने दोषमुक्त किया है।
विज्ञापन



बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे ने बताया कि 11 अप्रैल 2008 को भुजपुरा प्रधान मो. मकसूद की करीब 18 किमी दूर लालपुर गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पर भाई मो. याकूब ने पड़ोसी गांव परसौली के रामगोपाल व उनके पुत्र अजय, सर्वेश, राजू व राजेश पर प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस को दी तहरीर में वादी पक्ष ने पांचों आरोपियों के पास राइफल होने व उसी से हत्या किए जाने की बात कही थी। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश लाल चंद्र गुप्ता की कोर्ट में चल रही थी। दौरान सुनवाई आरोपी राजेश व सर्वेश की मौत हो गई, जिससे पत्रावली से उनके नाम अलग कर दिए गए थे।
विज्ञापन


शेष आरोपियों पर मुकदमे की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान वादी ने पांच राइफल से गोली मारने का बयान दिया था, लेकिन मौके से एक ही राइफल बरामद हो सकी। वहीं, मामले के अन्य गवाह भी घटना को साबित नहीं कर सके । गुरुवार को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में सभी आरोपितों को दोष मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें