शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया
दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज, अकबरपुर ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. निशांत पाठक ने परीक्षण के बाद सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमन का उपचार जारी है। रनिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से हादसा हुआ है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।