ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार
दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बलबीर को मृत घोषित कर दिया। भूरा का उपचार किया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ महेश दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।