फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: गंगा नदी में दो मासूमों की डूबकर मौत, गंगा किनारे भैंस चराने गए थे दोनों, चार घंटे बाद बरामद हुए शव

Sun, 31 May 2026 11:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अरवल थाना क्षेत्र में गंगा किनारे भैंस चराने गए दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने चार घंटे बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
मृतक कृष्णा और ध्रुव की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दहेलिया गांव के पास गंगा नदी में नहाने गए कक्षा पांच के छात्र कृष्णा (10) और कक्षा चार के छात्र ध्रुव (8) गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों द्वारा चार घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों मासूमों के शव बरामद किए गए।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा पुत्र बृजपाल और ध्रुव पुत्र रामशंकर शनिवार शाम अपने गांव के पास ही गंगा नदी के किनारे भैंस चराने गए थे। इस दौरान वे नदी के करीब गए, जहां दोनों गहरे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोताखोरों को तुरंत नदी में उतारा गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला जा सका। नायब तहसीलदार राजेश पटेल ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें