फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Accident: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों ने शव रख लगाया जाम, पुलिस ने शांत कराया मामला

Thu, 04 Sep 2025 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: सिकंदरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से किसान की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने समझाकर खुलवाया।
विज्ञापन
शव रखकर हंगामा करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के सामने नेशनल हाइवे पर गुरुवार सुबह विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लादे डंपर ने पैदल सड़क पार कर रहे खोजफूल निवासी किसान परशुराम कटियार (52) को टक्कर मार रौंद दिया। किसान की मौत की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ हाइवे की एक लेन पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

सूचना पर सिकंदरा, अमराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान करीब एक घंटे तक इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जाम से वाहन चालक परेशान रहे। मृतक की पत्नी शिव प्यारी, इकलौता बेटा अनूप, बेटियां गीता, सोनी व अंगूरी को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें