फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Accident: डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 70 मीटर तक घसीटा…मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Feb 2025 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: जैनपुर स्थित फैक्टरी में काम करने जा रहे बाइक सवार को डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद 70 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
kanpur dehat accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर ने बाइक सवार फैक्टरी कर्मी को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक समेत युवक को 70 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

भोगनीपुर थाना क्षेत्र के छतेनी निवासी विवेक (24) पुत्र गयाप्रसाद अकबरपुर के जैनपुर स्थित प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह घर से फैक्टरी जाने के लिए निकला था। झांसी- कानपुर हाईवे पर डीघ के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहा मौरंग लदा डंपर उसको टक्कर मारने के बाद 70 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक की तलाश में जुटी टीमें
साथ ही, उसकी बाइक भी चकनाचूर हो गई। अनहोनी की जानकारी पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। देवीपुर चौकी प्रभारी रामकिशुन वर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी भोगनीपुर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। अभी परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें