फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 1550 पुलिसकर्मियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, नोटिस जारी…न देने नहीं मिलेगा मार्च का वेतन

Fri, 28 Feb 2025 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शासन और पुलिस विभाग के पास कई पुलिस अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली है। यह आय उन्होंने किस तरह अर्जित की, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में तैनात 1550 पुलिसकर्मियों ने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। शुक्रवार को ब्योरा देने का अंतिम दिन है। ब्योरा न देने वालों में दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाही हैं। कानपुर कमिश्नरी में कुल 8600 पुलिसकर्मी हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

ब्योरा नहीं देने पर उनको मार्च माह का वेतन नहीं मिलेगा। इंस्पेक्टर और उससे ऊपर के अफसर अपनी संपत्ति का ब्योरा दे चुके हैं। शासन और पुलिस विभाग के पास कई पुलिस अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली है। यह आय उन्होंने किस तरह अर्जित की, इसकी जांच चल रही है। कई पुलिसकर्मियों के होटल, रेस्टोरेंट और बस और ट्रक ट्रांसपोर्ट चलाने की शिकायत आई है। इसके लिए सभी से आय का ब्योरा मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें