एएसपी और चालक को मामूली चोटें आईं
हादसे में एएसपी और उनके चालक को मामूली चोटें आईं। एएसपी ने बताया कि औडेरी बंबा पुलिया पर एल-शेप का तीव्र मोड़ है। पुलिया पर सुरक्षा बाउंड्री और मोड़ का चेतावनी संकेतक नहीं लगा है। बारिश के कारण चालक को मोड़ दिखाई नहीं दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी।