फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढहने से दबकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। पुत्तीपुरवा गांव में मंगलवार सुबह कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर खाना बना रही वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पुत्तीपुरवा गांव में नरकुल झोपड़ी में परिवार समेत रहता है। उसका परिवार भीख मांगकर गुजर करता है। मंगलवार सुबह नरकुल की पत्नी असमंतिया माहुट (60) खाना बना रही थी। तभी झोपड़ी की कच्ची दीवार ढह गई।
असमंतिया मलबे में दब गई। तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। जानकारी पर प्रधान पंकज सिंह और लेखपाल योगेंद्र कुमार पहुंचे। मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया। एसओ विद्यासागर सिंह ने बताया कि किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें