फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल में थूकने की शिकायत पर बढ़ा बवाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ा

Tue, 14 Apr 2020 08:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक धर्मस्थल में थूकने से शुरू हुआ विवाद अश्लील हरकत करने के आरोप तक पहुंच गया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। लोगों की भीड़ बढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया। कुछ ही देर में पहुंचे परिजनों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रकाबगंज में सोमवार रात करीब नौ बजे एक धर्मस्थल में थूकने के आरोप से शुरू हुआ विवाद अश्लील हरकत के आरोत तक पहुंच गया। इस पर गालीगलौज होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

जानकारी पर दोनों पक्षों के लोग लामबंद होने लगे। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों को हड़काकर पुलिस ने घर भेज दिया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। इस पर कुछ परिजन भी थाने पहुंचे और उन्होंने अपने-अपने लोगों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


पुलिस ने रात करीब 12 बजे सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में गलतफहमी हो गई थी। उन्हें चेतावनी दे दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लिखित में कुछ भी नहीं दिया  गया है। आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें