फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की टक्कर से जेसीबी मालिक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त स्कूटी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नरिहा गांव के पास मंगलवार शाम वैन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत और पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। स्कूटी चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

रसूलाबाद के जसापुर निवासी संदीप उर्फ बीपी सिंह (23) के पास जेसीबी है। वह जेसीबी के लिए मोबिल आयल लेने आपरेटर नटपुरवा तिंगाई निवासी रामजी के साथ स्कूटी से अकबरपुर गया था। मोबिल आयल खरीद कर वह वापस जा रहा था। तभी नरिहा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चला रहा रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे सवार संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद वैन भी खड्ड में पलट गई।
इससे वैन चालक बरौला के शिवचरन, उसकी पत्नी ज्योती, बेटा अमित, सुमित घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। शिवचरन व रामजी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे छोटा था संदीप
जसापुर निवासी संदीप उर्फ बीपी सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के मामा राजू यादव ने बताया कि बड़े भाई सतीश व सोनू हैं। सतीश लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है। सोनू गांव में ही रहता है। बहन नीलू की शादी हो चुकी है। संदीप अविवाहित था। पिता की मौके के बाद मां संतोषी देवी का संदीप पूरा ख्याल रखता था। भाई की मौत से सोनू भी बेहाल हो गया। सतीश को लखनऊ में सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें