फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के काटने से किसान की मौत, दूसरा जख्मी

विज्ञापन
किसान हुकुम सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के लालजी पुरवा गांव में गुरुवार को लाही की फसल काट रहे दो किसानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि दूसरा किसान अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के लालजी पुरवा निवासी किसान सर्वेश कुमार यादव और उसका चचेरा भाई हुकुम सिंह यादव गुरुवार को अपने-अपने खेत पर खड़ी लाही की फसल को काटने गए थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने दोनों पर हमला कर दिया। इससे दोनों जख्मी हो गए। जख्मी हुकुम सिंह को परिजन सिकंदरा के प्राइवेट अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय हुकुम सिंह (55) ने दम तोड़ दिया। इधर, जख्मी सर्वेश को परिजन सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां डॉ. केदारनाथ ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मंगलपुर शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जानकारी है। अभी तक किसी ने घटना की लिखित सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें