झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर रविवार को हमसफर एक्सप्रेस (अप) की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एक युवक काफी समय से कस्बा में घूम रहा था। भोर में वह झींझक रेलवे फाटक के पास ट्रैक पार कर रहा था। उसी समय हमसफर एक्सप्रेस (अप) आ गई, जिसकी चपेट में आने युवक की मौत हो गई। गेट मैन शैलेंद्र ने स्टेशन मास्टर वीके सिंह को हादसे की सूचना दी।
इसके बाद जीआरपी चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। मौजूद लोगों ने युवक के विक्षिप्त हालत में घूमते देखे जाने की बात कही। मरने वाले युवक के शरीर पर नीले रंग की हाफ पैंट व पीला स्वेटर है। चौकी प्रभारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।