फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो व कार की भिड़ंत में दस लोग घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। बेला रोड लाल गांव के पास गुरुवार को तिलक समारोह से लौट रहे लोगों से भरी बोलेरो की कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हैलट भेजा है।
विज्ञापन

हजारी पुरवा रूरा निवासी उमाशंकर (60), रामशंकर (50), वीरेंद्र सिंह (55) और अहिरन गढ़ेवा डेरापुर निवासी अखिलेश (22), ख्यालीराम (75), जयनारायण (60), देशराज सिंह (75) बोलेरो से छिबरामऊ कन्नौज के कलेनापुर गांव में तिलक समारोह में गए थे। वहां से लौटते वक्त रसूलाबाद-बेला रोड पर लालगांव के पास बोलेरो व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में बोलेरो पर सवार सात लोग घायल हो गए। वहीं, कार के एयरबैग खुल जाने से कन्नौज के धीरजपुर नगरिया निवासी चालक उमेश यादव व रामशरण, उनकी पत्नी मालती यादव को मामूली चोट आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी दस घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डा. सौरभ शाक्य ने घायलों का उपचार किया। उमाशंकर की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे हैलट रेफर कर दिया। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया हादसे में दोनों वाहनों पर दस लोग घायल घायल हुए हैं। किसी भी पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

वहीं, रसूलाबाद निराला नगर निवासी शिवराम (65) बाइक की टक्कर से घायल हो गए। वह पैदल कहीं जा रहे थे। एक अन्य हादसे में मालपुरवा गांव के पास बाइक फिसलने पर सुभाष नगर निवासी राजकुमार (25) घायल हो गया। इधर, शास्त्री नगर निवासी चंदन बाथम (26) भी बाइक से गिरकर घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें