फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के कट पर ट्रक ने डीसीएम को टक्कर मारी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर बारा टोल प्लाजा के आगे (कानपुर की तरफ) बने कट पर डीसीएम और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम पर सवार तीन यात्री घायल हो गए। दोनों वाहनों के चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

कानपुर नगर से देहात की तरफ डीसीएम आ रही थी। उसी दौरान बारा टोल प्लाजा के आगे (कानपुर की तरफ) स्थित पेट्रोल पंप से एक ट्रक तेजी से निकला। चालक कट से ट्रक को बैक करने लगा। तभी डीसीएम से टक्कर हो गई। डीसीएम पर सवार गजनेर के नंदपुर गांव निवासी छेदा की पत्नी कर्पूरी, तुतवापुर गांव निवासी विक्रम सिंह और उसकी पत्नी जावित्री घायल हो गए। तीनों डीसीएम से कानपुर नगर से देहात आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें