फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक में ट्रेन के आगे छलांग लगा अधेड़ ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झींझक (कानपुर देहात)। शाहपुर फाटक के पास अप लाइन की झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। शव पटरियों के बीच पड़ा होने के कारण 12 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। शव हटने के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। अधेड़ की शिनाख्त नहीं हुई है।
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर हटिया से आनंद विहार दिल्ली जा रही अप की झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस शुक्रवार को शाहपुर फाटक के पास पहुंची। तभी खंभा नंबर 1084/15 और 17 के बीच ट्रेन के आगे अधेड़ ने छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पटरियों पर पड़ा रहा। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को कुछ दूरी पर दोपहर 1:47 बजे रोक लिया। सूचना स्टेशन मास्टर को दी। रेल कर्मियों ने बीच पटरी से शव हटाकर किनारे रखा। इसके बाद 1:59 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर रवि वर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान और आत्महत्या के कारण की जांच शुरू की। कोतवाल शिव कुमार सिंह राठौर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें