फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, चिंगारी से ट्रक व बाइक जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के निकट गुरुवार को ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे घायल बाइक सवार दूर जाकर गिर गया। टक्कर के बाद फंसी बाइक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। इससे निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। तब तक आग से बाइक और ट्रक दोनों जल चुके थे। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सिकंदरा के नैनापुर गांव निवासी विवेक बाइक से खेतों में खड़ी मक्का की फसल देखकर लौट रहा था। संदलपुर की ओर से खाली आ रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे घायल विवेक छिटक कर दूर गिर गया। बाइक ट्रक में ही फंस गई। ट्रक में फंसी बाइक घिसटने से चिंगारी निकलने लगी। थोड़ी देर में चिंगारी से ट्रक में आग लग गई।
इससे ट्रक और बाइक जलने लगी। ट्रक ड्राइवर कूदकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रक में लगी आग बुझाई। थाना प्रभारी रजनेश चौहान ने बताया कि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। घायल की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें