फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Accident: स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने कुचला…मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 02 Aug 2024 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूली छात्रा को रौंद डाला। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में कानपुर हाईवे पर अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास  तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल जा रही छात्रा को टक्कर मार कुचल दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर पकड़ लिया है।

विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आशापुरवा निवासी अजय कुमार पाल की बेटी प्रांशी (16) ब्राइट एंजिल स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी। शुक्रवार को वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। अकबरपुर में ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देने के साथ उसको जिला अस्पताल भेजा। वहां मौजूद डॉ. जयवर्धन ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से उसकी मां सुषमा, पिता, भाई दुष्यंत व बहन प्रांजुल,  नैनसी, साक्षी बिलखती रही। अकबरपुर कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि डंपर को पकड़ा गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें