फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर गैस से भरा टैंकर पलटा, रिसाव होने से मचा हडक़ंप

विज्ञापन
हाइवे पर पलटे टैंकर से एलपीजी गैस का होता रिसाव - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा के डुबकी गांव के पास कानपुर इटावा हाइवे पर मंगलवार शाम एलपीजी गैस से भरा टैंकर एक ट्रक को ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के प्रेशर गेज के पास लीकेज होने से गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। फायर विभाग की टीम ने टैंकर के आसपास घेराव करके उसके नजदीक जाने पर रोक लगा दी। कानपुर इंडेन गैस के वाटलिंग प्लांट की टीम ने गैस रिसाव बंद किया। इस दौरान हाई वे पूरी तरह बाधित रहा। तीन घंटे बाद सर्विस रोड से वाहन निकालने चालू किए गए। देर रात सवा बारह बजे तक औरैया से कानपुर लेन चालू नहीं हो सका था, जबकि कानपुर से औरैया लेन रात 11 बजे चालू कर दिया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम एलपीजी गैस से भरा टैंकर इटावा से कानपुर की ओर जा रहा था। तभी शाम पांच बजे डुबकी गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने से प्रेशर गेज के पास लीकेज हो गया। इससे गैस का रिसाव होने लगा। गैस की गंध फैलने से हड़कंप मच गया। इसके बावजूद कुछ वाहन सर्विल रोड़ से निकलते रहे। जानकारी पर सिकंदरा, डेरापुर और अकबरपुर थानों का फोर्स पहुंचा। एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र और सीओ रामकृष्ण मौके पर पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे। गैस लीकेज होने के कारण छह बजे उन्होंने दोनों लेनों का यातायात रुकवा दिया। फायर टीम ने टैंकर के आसपास घेराव करके लोगों के नजदीक जाने पर रोक लगा दी। इस दौरान हाइवे पर दोनों तरफ दो किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गैस का रिसाव रोकने के लिए इंडेन गैस कानपुर के वाटलिंग प्लांट से टीम बुलाई गई। टीम ने गैस रिसाव रोकने के प्रयास शुरू किए। एफएसओ कृष्ण कुमार ने बताया कि रिसाव मामूली है। इससे खतरा काफी कम है। इसके बाद रात 9: 15 सर्विस रोड से वाहनों को निकालना शुरू कराया गया। रात 9:45 बजे टीम ने रिसाव बंद कर दिया।
टैंकर हटाने के लिए क्रेन बुला ली गईं थीं। रात 10 बजे तक टैंकर न हटने के कारण यातायात पूरी तरह सुचारू नहीं हो सका था। टैंकर गुजरात से लखनऊ जा रहा था। पुलिस ने मामूली रूप से घायल चालक लखीमपुर खीरी निवासी शैलेंद्र को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें