बदहवास हालत में मिली बेटी
काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी खोजबीन शुरू की। बच्चों को खोजते हुए सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो बाहर बेटे की चप्पल मिली। आवाज दी तो स्कूल के अंदर से बेटे की आवाज आई। अंदर गया तो, बेटा सहमा हुआ खड़ा था। बेटे ने बताया कि एक युवक बहन को शौचालय में बंद किए है। गांव के लोगों के साथ शौचालय का दरवाजा खुलवाया, तो बेटी बदहवास हालत में मिली।
लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी
मौके पर कुंभी निवासी पुराने यादव मिला, जो लोगों को देखते ही भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बेटी ने जबरन गलत काम करने की बात बताई। इस पर गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और बच्चों से जानकारी ली। दोनों बच्चों ने बताया कि जब वह स्कूल से लौट रहे थे।
पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
तभी आरोपी पुराने यादव दोनों को रास्ते से पकड़ कर स्कूल में ले गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद बच्ची को उपचार के लिए भेजा। अकबरपुर के थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।