फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में भरा था पानी, नहाने के दौरान डूबकर किशोर की मौत, अब होगी कार्रवाई

Sun, 23 Jul 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

शनिवार को यह गड्ढा क्षेत्र के ककरदही गांव निवासी योगेंद्र कमल (12) के लिए काल बन गया। गांव निवासी मजदूर राजेश कमल का बेटा योगेंद्र शिवली रोड पर बने पेट्रोल पंप के किनारे पानी से भरे गड्ढे में बहन प्रिया व छोटे भाई अभि के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन
डूबकर मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के लोक निर्माण विभाग-खंड एक की तरफ से शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के वक्त किशोर बहन और छोटे भाई के साथ गड्ढे में भरे पानी में नहाने गया था।

विज्ञापन

शिवली-कल्याणपुर मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग-खंड एक की तरफ से कराया गया था। सड़क के निर्माण के दौरान मार्ग के किनारे काफी लंबा-चौड़ा गड्ढा खोदा गया था। क्षेत्र के लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए कई बार लोक निर्माण विभाग और स्थानीय अफसरों से गड्ढा भरवाने की मांग की।
इसके बावजूद गड्ढे को नहीं भरवाया गया। बारिश में इस गड्ढे में पानी भर गया। शनिवार को यह गड्ढा क्षेत्र के ककरदही गांव निवासी योगेंद्र कमल (12) के लिए काल बन गया। गांव निवासी मजदूर राजेश कमल का बेटा योगेंद्र शिवली रोड पर बने पेट्रोल पंप के किनारे पानी से भरे गड्ढे में बहन प्रिया व छोटे भाई अभि के साथ नहाने गया था।

विज्ञापन

नहाते वक्त योगेंद्र गड्ढे में डूब गया। भाई-बहन के चिल्लाने पर राहगीर जुट गए। लोगों ने जब तक गड्ढे से योगेंद्र को बाहर निकाला तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। योगेंद्र की मौत की खबर पाकर चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी भी मौके पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क किनारे बने गड्ढे में भरे पानी में डूबकर किशोर की जान गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, योगेंद्र की मौत से मां मंजू देवी, बहन प्रिया, भाई कुंवर सिंह, अभि व अनुराग का रोकर बुरा हाल रहा। 

मौके पर गया था। बारिश का पानी गड्ढे में भर गया है। इसी में डूबकर किशोर की मौत हुई है। रविवार को टीम लगाकर गड्ढे में भरे पानी को नाला खुदवाकर निकलवाया जाएगा।  -मनोज कुमार रावत, नायब तहसीलदार, मैथा
विज्ञापन

निर्माण के बाद सड़क और फुटपाथ की देखरेख विभाग करता है। अगर मिट्टी खोदने या किसी और वजह से सड़क के किनारे गड्ढा हो जाए, तो उसे भरने की जिम्मेदार ग्राम पंचायत अथवा अन्य संबंधित विभाग की होती है।  -आरके राय, एई, लोकनिर्माण विभाग खंड एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें