जमीन पर गिराकर गेटमैन को लात-घूंसों से पीटा
गेट मैन ने गाड़ी आने की वजह से गेट खोलने से इन्कार किया, तो अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के पुत्र सूरज, राजा का रामपुर थाने के गांव रामनगर के सौरभ, कनेसर के रिषभ, एक पुलिस कर्मी समेत हथियारबंद छह लोग घुस आए। उन्होंने जमीन पर गिराकर गेटमैन को लात-घूंसों से मारा पीटा।
दबंगों ने मोबाइल छीन कर डिलीट कर दिया वीडियो
संतोष ने इसकी तहरीर पटियाली थाना पुलिस को दी, मगर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने गेटमैन संतोष से बातचीत की। संतोष ने इंस्पेक्टर को बताया कि उसने मोबाइल पर वीडियो बना लिया था। मगर दबंगों ने मोबाइल छीन कर डिलीट कर दिया।
विधायक पुत्र के साथ हथियारबंद लोग और एक पुलिस कर्मी आया नजर
इंस्पेक्टर ने मोबाइल से वीडियो दोबारा अपलोड कर दिया। उसमें विधायक के पुत्र के साथ हथियारबंद और एक पुलिस कर्मी भी नजर आ रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल पटियाली सिविल थाना क्षेत्र में आता है। मगर जब रेलवे कर्मी के साथ मारपीट की घटना हुई।
चीख-पुकार भी दे रही थी सुनाई
सिविल थाना मुकदमा भी दर्ज नहीं कर रही थी। इसलिए उन्होंने नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य के तौर पर वीडियो में कुछ लोग मारपीट के लिए आते दिख रहे हैं। मोबाइल छीनने के दौरान चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।