फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर के नबीपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के नबीपुर में रविवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूसानगर के घार गांव निवासी जयराम का बेटा शिवम (20) रविवार की शाम को करीब सात बजे किसी काम से बाइक से कानपुर नगर की तरफ जा रहा था। नबीपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे वह उछल कर सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर जैनपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। चौकी प्रभारी ने शिवम के परिजनों को हादसे की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें