थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त अंकित ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी जान गई है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक व बस की तलाश की जा रही है।
कानपुर देहात में गजनेर-नबीपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम दिलावलपुर गांव के पास प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से बस लेकर भाग गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
डॉक्टर के मुताबिक सिर पर चोट आने से युवक की जान गई है। अगर हेलमेट लगाए होता, तो जान बच सकती थी। कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी अजय का बेटा अंकित (26) गुरुवार की शाम बाइक से थाना रूरा के गुटैया सराय गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।
दिलावलपुर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी गजनेर पहुंचाया। वहां ड्यूटी में तैनात डॉ. पुनीत पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित की पैंट की जेब में कोई कागज नहीं मिला।
पुलिस बाइक नंबर के आधार पर अंकित की पहचान करा सकी। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त अंकित ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी जान गई है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक व बस की तलाश की जा रही है।