फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : जंगली कुत्तों के हमले से 55 भेड़ों की मौत, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर की जांच

विज्ञापन
भेड़ों की मौत के बारे में जानकारी लेते एसडीएम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। कल्यानपुर जुगराजपुर गांव में जंगली कुत्तों के हमले से एक पशुपालक की 55 भेड़ों की मौत हो गई। कई घायल भी हुईं। सूचना पर एसडीएम महेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पशुपालक ने मरने वाली भेड़ों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

कल्यानपुर जुगराजपुर गांव में किसान अमर सिंह भेड़ों की खरीद-फरोख्त करते हैं। वह भेड़ों का पालन भी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास इस वक्त 112 भेड़ थीं। सोमवार देर शाम उन्होंने गांव के बाहर बने पशुबाड़े में सभी भेड़ों को बंद कर दिया था।
इसके चारों तरफ टहनी व बबलू के कांटे लगे हैं। देर रात जंगली कुत्ते बाड़े में घुस आए और भेड़ों पर हमला कर दिया। इससे 55 भेड़ों की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह वह बाड़े में गए तो नजारा देख दंग रह गया। कई भेड़ें घायल भी हुई हैं।
विज्ञापन

उनका इलाज पशु चिकित्सक डॉ. डीएल रस्तोगी ने किया। सूचना पर एसडीएम मैथा महेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने किसान को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें