फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : 53 और मवेशी लंपी वायरस से मिले पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में मवेशी लगातार लंपी वायरस की चपेट में आ रहे हैं। सीवीओ ने बताया कि गुरुवार को जनपद में 53 और मवेशी लंपी वायरस से पीड़ित मिले हैं। पूर्व में बीमार मिले 21 मवेशी अब ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. डीएन लवानिया ने बताया कि गुरुवार को जनपद में एलएसडी (लंपी) बीमारी से ग्रसित 53 नए पशु चिह्नित किए गए है। पूर्व से ग्रसित पशुओं मेें 21 स्वस्थ हो गए हैं। यह संक्रामक रोग विषाणु जनित बीमारी है।
यह संरक्षित पशुओं में पाई जाती है। इसका प्रसार पशुओं में मक्खी एवं मच्छरों के काटने से होता है। पशुओं में मृत्यु दर वर्तमान में शून्य है। बीमारी से ग्रसित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखना चाहिए। सभी गोशालाओं में दवा का छिड़काव कराने के साथ टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशी में इसके लक्षण दिखने पर पशु चिकित्सालय अकबरपुर (सदर) कानपुर देहात में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 9719394060, 7905719046 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें