फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: शादी के 24 दिन बाद विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 11 Feb 2025 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में शादी के 24 दिन बाद विवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामला किसवा दुरौली गांव का है।
विज्ञापन
वंदना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के किसवा दुरौली में शादी के 24 दिन बाद मंगलवार देर शाम विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। परिजन बहू की आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन




मूसानगर थाना क्षेत्र के पथार निवासी देवलाल की बेटी वंदना(20) की शादी 24 दिन पहले 18 जनवरी को किसवा दुरौली निवासी यदुवीर के साथ हुई थी। मंगलवार शाम 6:30 बजे के करीब उसका शव कमरे अंदर छत के कुंड़े पर रस्सी के फंदे पर मिला। अनहोनी पर सास सदाप्यारी व ससुर घनश्याम बिलखने लगे। विवाहिता के फंदे पर लटके होने की जानकारी पर पुलिस के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार राकेश कुमार ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना के ससुर घनश्याम ने बताया कि बेटा फतेहपुर में पानी पूरी की रेहड़ी लगाता है। वह तीन दिन पहले घर आया था। मंगलवार दोपहर बेटा वापस फतेहपुर जाने की बात कहकर निकल गया था। इसके बाद शाम को बहू कमरे में चली गई थी। जानकारी पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मां सूर्यकांति ने बताया कि दो दिन से बेटी का फोन बंद जा रहा था। मंगलवार दोपहर को बेटी की दूसरे के फोन से घर पर बात हुई। शाम को पड़ोसियों द्वारा बेटी की मौत की जानकारी मिली। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें