खेत पर पैदल जा रहे किसान को बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने इससे घायल किसान को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। क्षेत्र के ग्राम खड़गपुर जलालपुर निवासी किसान रामशंकर शर्मा (50) मंगलवार की शाम घर से खेत पर पैदल जा रहे थे। अभी वह बिधूना मार्ग पर अपने गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जानकारी राहगीरों ने थाना पुलिस शिनाख्त कर घटना की जानकारी किसान के परिजनों को दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अस्पताल पहुंचे परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद बोलेरो लेकर उसमें सवार लोग भाग निकले।