विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. एके सिंह, प्राचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में रक्तदान के लिए 30 लोग पहुंचे, लेकिन इनमें से 20 का ही रक्त लिया जा सका।
शिविर में रक्तदान के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से ही उत्साही लोग ब्लड बैंक पहुंचने लगे थे। शिविर में आए रक्तदानियों का सीएमओ व प्राचार्य ने उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों द्वारा रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिए।
रक्तदान शिविर का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
रक्तदान करने पहुंचे राजपुर थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा, सिपाही सनवेद सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनुराग दिवाकर व 75वीं बार रक्तदान करने पहुंचे रामचंद्र निरंकारी, 11वीं बार रक्तदान करने पहुंचे हितेंद्र कुमार को अधिकारियों व ब्लैड बैंक के कर्मचारियों ने प्रोत्साहित किया।
रक्तदान शिविर में राजीव यादव, आकांक्षा वाजपेयी, मयंक शुक्ला, हसन खां, हरवेंद्र सिंह, अनुराज मिश्रा, अनीस राजा, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, जिसान अहमद, अनिरुद्ध सिंह, अरविंद कुमार उर्फ पिंटू शुक्ला, मुकेश कुमार, शिवम, अयान खान ने रक्तदान किया। यहां यूथ फाउंडेशन के आयुष त्रिवेदी, सिद्धांत सैनी ने सहयोग किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डाॅ. डीके सिंह, डाॅ. यतेंद्र. ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. तुषार शुक्ला, डॉ.पीके अग्निहोत्री, स्टॉफ नर्स कृष्णा गौतम, एलटी मनोज कुमार, शशांक रावत, राम कुमार पांडेय, ममता पटेल, सीमा सचान, धर्मेंद्र कुमार, रजत कुमार, पुष्पेंद्र चौरसिया, राजेश कुमार आदि रहे।