फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: प्रसाद खाने से 15 लोग बीमार; कथा के बाद बिगड़ी तबीयत, सात को CHC में कराया भर्ती, जांच के आदेश

Thu, 02 Apr 2026 05:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: रसूलाबाद के वंशी निवादा गांव में शिवनाथ सविता के घर हुई सत्यनारायण कथा का प्रसाद खाने से 15 लोग बीमार हो गए। एसडीएम के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर प्रसाद के सैंपल की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के वंशी निवादा में बुधवार को सत्यनारायण कथा के बाद वितरित प्रसाद खाने से गुरुवार सुबह गांव के करीब 15 लोग बीमार पड़ गए। लोगों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी। बीमार लोगों में निजी वाहनों से सात को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

प्रसाद खाने के तबीयत बिगड़ने के बाद वंशी निवादा निवासी प्रभु दयाल (75), निशा (48) पत्नी शिवनाथ, अनिल (35) पुत्र जयराम, राखी (28) पत्नी रोहित, दिशा (15) पुत्री रोहित, मुस्कान (12) पुत्री संतराम, मोना (22) को सीएचसी में भर्ती कर उपचार दिया गया। वहीं, आठ लोगों दवा देकर घर भेज दिया।

प्रसाद खाने के बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी
वहीं, गांव के कुछ लोगों ने असालतगंज के निजी अस्पताल में इलाज करवाया। गांव के अनिल सविता ने बताया कि गांव में शिवनाथ सविता के यहां सत्यनारायण कथा का आयोजन था। कथा समापन के बाद पंचामृत व पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया था। बताया कि प्रसाद खाने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
सीएचसी के डॉ. बृजेश ने बताया कि सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। अब सभी की हालत में सुधार है और कोई भी मरीज गंभीर नहीं है। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने फूड इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि प्रसाद के सैंपल की जांच कराई जाएगी, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें