फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घर में मिला रिटायर्ड जेई का सड़ा-गला शव; कई दिनों से बंद था कमरा…शराब की बोतलें भी मिलीं, जांच शुरू

Fri, 09 Jan 2026 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ में अकेले रह रहे रिटायर्ड जेई का शव उनके घर में सड़ी-गली हालत में मिला। परिवार के सदस्य जब नए साल की बधाई देने पहुंचे, तब इस दर्दनाक मौत का पता चला।
विज्ञापन
मृतक विजय कुमार घोष की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर (जेई) विजय कुमार घोष (62) का शव उनके मकान में बिस्तर पर सड़ी-गली हालत में मिला। परिवार के सदस्यों के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विजय कुमार घोष सिंचाई विभाग से दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी पूर्णिमा भी रिटायर्ड इनकम टैक्स कर्मचारी हैं। विजय की बहन कल्पना ने बताया कि भाभी अपने वाराणसी स्थित मायके में दो बेटियां रुद्राणी व ब्राह्मणी वाराणसी में रहती हैं।

विज्ञापन

विजय कुमार कानपुर में अकेले रहते थे। बहन कल्पना ने बताया कि वह 10-15 दिनों में भाई से मिलने आती थीं, लेकिन 25 दिसंबर के बाद से वह नहीं आ सकीं। भाई का फोन भी बंद आ रहा था। इसी बीच उनके बड़े भाई रमाकांत घोष ने नए वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए कॉल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।  इस पर रमाकांत, अपनी बहन कल्पना के साथ भाई के घर पहुंचे। दरवाजे से आ रही दुर्गंध ने अनहोनी की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

http://

परेशान होकर शराब का सेवन करते थे

मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान के अंदर कमरे में शव देखा। पुलिस का अनुमान है कि शव सात से आठ दिन पुराना हो सकता है। पुलिस के अनुसार, कमरे से शराब की कई बोतलें मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि वह एकाकी जीवन से परेशान होकर शराब का सेवन करते थे। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें