फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 500 से ज्यादा स्थानों पर फैला मलबा, निर्माण सामग्री, सिर्फ दो पर कार्रवाई

Thu, 30 Oct 2025 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में 500 से ज्यादा स्थानों पर मलबा व निर्माण सामग्री फैली हुई है। नगर निगम ने एक जगह जुर्माना लगाकर खानापूरी की।
विज्ञापन
तिलक नगर में फुटपाथ पर डाला मालब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के विभिन्न मोहल्लों में 500 से ज्यादा स्थानों पर फुटपाथ, नालियों, सड़कों पर मलबा, निर्माण सामग्री पड़ी है। इससे यातायात के साथ ही गंदे पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है पर नगर निगम कार्रवाई के नाम पर खानापूरी कर रहा है। इसके चलते 48 घंटे में ऐसा करने वाले दो ही भवन स्वामियों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। कुछ जोनल अभियंताओं ने मलबा फेंकने वाले का पता लगाने के बजाय अज्ञात बताकर कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी।

विज्ञापन


स्वरूपनगर, तिलकनगर, नवीन मार्केट, मेस्टन रोड, श्यामनगर, सनिगवां, गोपालनगर, यशोदानगर, बसंत विहार, कर्रही रोड, खाड़ेपुर, बिनगवा, मछरिया, नौबस्ता, बसंत विहार, गोविंदनगर, फजलगंज, साकेतनगर, निरालानगर, किदवईनगर, बर्रा, विश्वबैंक कालोनी, रतनलालनगर, दबौली, गुजैनी, कल्याणपुर, इंद्रानगर, नवाबगंज आदि मोहल्लों में कई स्थानों में फुटपाथ से लेकर सड़क तक मलबा पड़ा है। ज्यादातर मोहल्लों में भवन निर्माण सामग्री विक्रेता भी फुटपाथ से सड़क तक मौरंग, गिट्टी के ढेर, ईंटों के चट्टे लगाए हैं।

नगर निगम के मुख्य अभियंता (सिविल) एसएफए जैदी ने सभी जोनल अभियंताओं को विशेष अभियान चलाकर सड़क, फुटपाथ पर मलबा डालने वालों पर जुर्माना लगाने और इसे उठवाने के आदेश दिए हैं। मलबा उठाने वाली कंपनी हिंदुस्तान डॉकयार्ड से भी सभी जोनों में मलबा उठाने का आदेश देने के साथ ही रोज शाम 4:00 बजे तक प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है।इसके मद्देनजर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी फुटपाथ पर निर्माण कार्य का मलबा डालकर राहगीरों का रास्ता रोकने वालों पर कुछ सख्ती दिखाई है। नगर निगम जोन-4 अभियंत्रण विभाग की टीम ने पाया कि मकान नंबर 10/501 ए खलासी लाइन में निर्माण के दौरान निकला मलबा फुटपाथ पर एकत्र कर दिया गया है। इससे आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता नानक चंद ने बताया कि वहां मलबा फिकवाने के मामले में अभिषेक कपूर को नोटिस दिया है। उन पर 50,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि वह तत्काल स्थल से मलबा हटवाकर निर्धारित कार्यालय में जुर्माने की राशि जमा करें। चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में मलबा नहीं हटाया गया और धनराशि जमा नहीं की गई तो यह रकम संबंधित संपत्ति के गृहकर में जोड़ दी जाएगी। निगम ने कहा कि ऐसे मामलों में अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें