मूलगंज थानाक्षेत्र के गयाप्रसाद लेन में सोमवार की दोपहर इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी ने पांच युवकों पर दुकान में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्हें व भतीजे को लाठी-डंडों व सरिया से मारापीटा। जिससे वह लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पांचों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। खपरा मोहाल निवासी दुर्गाशंकर शर्मा के अनुसार उनकी मनीराम बगिया में आनंद इलेक्ट्रीकल्स के नाम से दुकान है।
कारोबारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 15 सितंबर को करीब 1.30 बजे वह दुकान पर बैठे थे, तभी बाबा जनरल स्टोर से रवि सोनी, अनुराग सोनी, शिवम सोनी, अनमोल सोनी व डब्बू उर्फ धर्मेन्द्र वैश्य निवासी मनीराम बगिया जबरन घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडे, सरिया से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान विरोध करने पर उनकी व भतीजे सुशांत शर्मा के गले में पड़ी सोने की चेन छीनाझपटी में टूटकर कहीं गिर गई।
जब तक बाजार के अन्य व्यापारी दौड़े आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना में वह उनके व भतीजे के शरीर पर चोटें आई हैं। मूलगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार तहरीर के आधार रवि सोनी, अनुराग, शिवम, अनमोल, डब्बू उर्फ धर्मेंद्र वैश्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।