फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नर्वल में किसान की हत्या कर फेंका शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि

Mon, 01 May 2023 12:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के नर्वल में किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसौल में नर्वल के करबिगवां में रविवार सुबह किसान की हत्याकर शव घर के बाहर फेंक दिया गया। किसान ने कुछ दिनों पहले पांच बिसवा जमीन बेची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नर्वल के करबिगवां निवासी किसान राजू मिश्रा (55) का शव रविवार सुबह घर के बाहर पेड़ के नीचे पड़ा मिला।गर्दन व सिर में चोट के निशान भी थे, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। बेटे विनय मिश्रा ने बताया कि पिता शराब के लती थे और पिछले दिनों पांच बिसवा जमीन भी उन्होंने बेची थी। राजू की पत्नी शिवप्यारी तीन दिन पहले ग्वालियर में रह रही बेटी के घर से लौटी हैं। नर्वल इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि किसान का शव घर के बाहर पेड़ के नीचे मिला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें