घटनास्थल पर पुलिस और रोते बिलखते परिजन, मृतक अजीत पाल
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर रेलवे मैदान की झाड़ियों में सोमवार को युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव देख इलाके में हड़कंप मच गया। आननफनन पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक युवक की पहचान बर्रा छेदी सिंह पुरवा निवासी अजीत पाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फांसी को संदिग्ध बताते हुए सुनील नाम के व्यक्ति आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि सुनील नाम के व्यक्ति की बेटी से अजीत का प्रेम प्रसंग था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।