फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: परास नाले में मिला महिला शव, कई दिन पुराना लग रहा…युवकों के जाल में फंसा था, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Sep 2025 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित परास नाला में शनिवार को मछली पकड़ते समय युवकों के जाल में महिला का शव फंस गया। शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास नाला में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ युवक मछली पकड़ने के लिए नाले पर पहुंचे थे, तभी उनके जाल में शव फंसकर बाहर आ गया। शव को देखकर युवकों ने तुरंत गांव वालों को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

पुलिस महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।  कुछ युवक मछली पकड़ने के लिए नाले पर पहुंचे थे। जब उन्होंने नाले में जाल फेंका तो उसमें महिला का शव फंसकर बाहर आ गया। शव को देखकर युवकों के होश उड़ गए। उन्होंने फोनकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

शव की शिनाख्त कराने का प्रयास
महिला का शव लगभग पंद्रह दिन पुराना है। महिला ने शरीर में साड़ी पहन रखी थी, जो पानी में पड़े होने के चलते गल गई है। शव के हाथ में चूड़ी पहने होने से महिला शादीशुदा होने का अनुमान है। पुलिस ने महिला के शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें