चार छोटे बच्चों संग सरीला पुलिस चौकी पहुंचा पति
इसी बीच पत्नी की उससे नजदीकी बढ़ गई। कहा कि एक सितंबर को ड्यूटी से लौटा तो बच्चों ने बताया मां नहीं है। खोजने पर पता चला कि वह हरि के साथ हमीरपुर चली गई है। यहां फोन से जानकारी ली, तो मालूम हुआ कि उसने सरीला के एक मंदिर में हरि से शादी कर ली है। रविवार को वह बड़ी बेटी समा को मिर्जापुर में छोड़कर, चार छोटे बच्चों संग सरीला पुलिस चौकी पहुंचा।
दिनभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा
पुलिस ने गुड्डी देवी को चौकी बुलाया। यहां बच्चों को देखकर मां भावुक हो गई और पति संग जाने का फैसला कर लिया। सरीला चौकी प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं दी। महिला ने पति के साथ जाने की इच्छा जताई और दोनों में आपसी समझौता हो गया। कस्बे में यह हाईवोल्टेज ड्रामा दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।