मौरंग मंडी में जिला प्रशासन की छापेमारी
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई की है। एडीएम और एएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना रोड स्थित मौरंग मंडी में औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई से मंडी में अफरातफरी मच गई और कई डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गए।
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब पूरी मंडी नींद में थी, तभी एडीएम और एसपी का काफिला भारी फोर्स के साथ यमुना रोड पर पहुंच गया। अचानक हुई इस घेराबंदी से मौरंग माफियाओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रशासनिक अमले को देखते ही मंडी में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।