फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 13 घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस

Mon, 13 Jan 2025 12:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस सेंट्रल स्टेशन पर 13 घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तड़के बारिश और कोहरे ने रविवार को दिल्ली रूट की ट्रेनों की रफ्तार थाम दी। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें तो 13 घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। बरौनी नई दिल्ली स्पेशल और दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस 13-13 घंटे लेट रहीं। लेटलतीफी के चलते 1675 यात्रियों ने टिकट लौटाए तो 652 कनेक्टिंग रिजर्वेशन का लाभ लेकर गंतव्य को गए। श्रमशक्ति एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई।

विज्ञापन


लखनऊ शताब्दी 1:23 घंटे, वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत 4:30 घंटे, कालिंदी 9:30 घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 6:30 घंटे लेट रहीं। दिल्ली सूबेदारगंज कुंभ स्पेशल नौ घंटे, बीकानेर एक्सप्रेस 7:30 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस आठ घंटे, हावड़ा भिंड स्पेशल पांच घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 12835 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3:30 घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें