फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एमएड की दलित छात्रा ने मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप, विवि प्रशासन बोला- आरोप निराधार

Thu, 01 Oct 2026 11:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में एमएड की दलित छात्रा ने शिक्षकों पर कम अंक देने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। घटना जुलाई की है। छात्रा ने यूजीसी पोर्टल और कुलपति से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद आंतरिक कमेटी बनी थी। कमेटी की जांच में सभी आरोप निराधार पाए गए।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि शिक्षकों ने भरी कक्षा में जातिगत भेदभाव और गंभीर मानसिक प्रताड़ना की। इसकी शिकायत यूजीसी, आईजीआरएस और महिला आयोग से लेकर अनुसूचित जाति आयोग तक से की। वायरल पोस्ट के अनुसार छात्रा की शिकायत पर अनुसूचित जाति आयोग ने पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी किया। वहीं सीएसजेएमयू प्रशासन के अनुसार आंतरिक जांच रिपोर्ट में आरोप निराधार पाए गए हैं। छात्रा ने जिस शिक्षक के संबंध में शिकायत की थी, उस शिक्षक से संबंधित प्रश्नपत्र विषय में छात्रा को उसके अन्य प्रश्नपत्रों की तुलना में अधिक अंक मिले हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें