कानपुर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को शहर में डेंगू के आठ रोगी और मिले। गुजैनी, कल्याणपुर, यशोदानगर, परेड, गोविंदनगर में ये मामले मिले। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने सभी जगह पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने लोगों से अपील की कि अपने घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। मच्छरों से बचाव करें।