देवर ने सबलू से व्हाट्सएप कॉल पर बात की
वह अपना वकील खड़ा नहीं करेगा नहीं तो जमानत भी नहीं होने देंगे। अगर जमानत हो भी गई तो बाहर निकलकर हत्या की धमकी दी। इस पर पति ने सबलू को रुपये देने की हामी भर दी। जेल में पति से मिलाई करने के दौरान पति ने यह बात बताई। 16 अक्तूबर को सबलू का भाई गुड्डू घर के बाहर आया। शाम तक रुपये इंतजाम करके देने के लिए कहा तो एक नंबर देकर व्हाट्सएप पर सबलू से बात करने के लिए कहकर चला गया। पीड़िता के अनुसार देवर ने उस पर सबलू से व्हाट्सएप कॉल पर बात की।
बातचीत की रिकार्डिंग भी है पास
सबलू ने बांसमंडी वाली रोड पर हिस्ट्रीशीटर शानू लफ्फाज, इरफान चूड़ी को एक लाख रुपये देने के लिए कहा। देवर ने उन्हें रुपये दे दिए। महिला के अनुसार 24 अक्तूबर की रात 08:58 बजे देवर के नंबर को फिर से सबलू की कॉल आई। सबलू ने कहा कि एक लाख में जमानत नहीं हो पाएगी। यदि जमानत करानी है, तो एक लाख की और व्यवस्था करने के लिए कहा। शानू लफ्फाज, इरफान चूड़ी व गुफरान उर्फ पोपे को भी समझने की बात कही। इस बातचीत की रिकार्डिंग देवर के पास है।