फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सिलिंडर के लिए 20 हजार उपभोक्ताओं की बुकिंग रद्द, तय समय सीमा में अपडेट नहीं कराई ई-केवाईसी

Thu, 01 Oct 2026 12:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर जिले में 30 सितंबर की अंतिम समय सीमा बीत जाने के बाद भी जिले के 1.88 लाख उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराई, जिसके चलते बुधवार देर शाम बिना ई-केवाईसी कराए सिलिंडर बुक कराने वाले करीब 20 हजार उपभोक्ताओं की बुकिंग रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले के 1.88 लाख गैस उपभोक्ताओं ने 30 सितंबर की तय समय सीमा में ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराई है। इनमें करीब 20 हजार उपभोक्ताओं की बुधवार देर शाम बुकिंग भी निरस्त कर दी गई है। अब सिलिंडर के लिए पहले ईकेवाईसी अपडेट करानी होगी। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के करीब 11.55 लाख एलपीजी कनेक्शन हैं।

विज्ञापन

इनमें 11,774 कनेक्शन व्यावसायिक हैं। करीब 9.56 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करा ली है। करीब 1.88 लाख उपभोक्ता अब भी ई-केवाईसी से बाहर हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए 30 सितंबर आखिरी मौका तय किया गया था। इसके बाद भी उपभोक्ताओं ने ध्यान नहीं दिया।

कनेक्शनों की जांच और ई-केवाईसी को लेकर सख्ती बढ़ाई
मार्च में अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की आशंका के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर कई सख्त कदम उठाए थे। इसके बाद एलपीजी कनेक्शनों की जांच और ई-केवाईसी को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई। फर्जी, निष्क्रिय या एक से अधिक कनेक्शन की पहचान के साथ वास्तविक उपभोक्ता का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी पर जोर दिया गया था।

शासन ने 30 सितंबर तक ईकेवाईसी अपडेट कराने का अंतिम मौका दिया था। अब बिना ईकेवाईसी अपडेट वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिलेगा। पहले ईकेवाईसी करानी होगी।  -अंजनि सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन

जिन लोगों ने बिना ईकेवाईसी के सिलिंडर बुक करा रखा था उनकी बुकिंग निरस्त कर दी गई है। अब ईकेवाईसी अपडेट के बाद ही सिलिंडर बुक हो सकेगा।  -भारतीष मिश्रा, एलपीजी गैस वितरण संघ अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें