फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: बुखार से 10 साल की मासूम की मौत, हालत बिगड़ने पर सीएचसी में कराया था भर्ती, परिजन रो-रोकर बेहाल

Thu, 01 Oct 2026 11:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में बुखार से पीड़ित 10 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। सोमवार को बुखार आने पर परिजनों ने पहले गांव के निजी डॉक्टर से इलाज कराया। वहां स्थिति बिगड़ने पर गुरुवार सुबह परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कनक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज बुखार की चपेट में आई एक 10 वर्षीय मासूम छात्रा की इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली क्षेत्र की चौकी इंदिरा नगर के गांव तेरा रब्बू निवासी छोटे शर्मा की बेटी कनक (10) को सोमवार को बुखार आया था।

विज्ञापन

परिजनों ने गांव में ही निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने सलाह दिए जाने के बाद परिजन कनक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और वहां भर्ती कराया।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सीएचसी में चिकित्सकों ने किशोरी का उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कनक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक कनक दो भाइयों में सबसे छोटी और इकलौती बहन थी। वह कुडरी पूर्वा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें