साइबर अपराधियों ने गुजैनी के दुकानदार प्रदीप कुमार गुप्ता और दबौली के ऋषभ शुक्ला को ठगी का शिकार बनाया है। प्रदीप से 1.34 लाख और ऋषभ शुक्ला ने दो लाख रुपये ठगे। जरौली फेस-टू निवासी प्रदीप परचून दुकानदार हैं। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक उनका फ्रिज खराब था। रिपेयरिंग के लिए गूगल से कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल की।
विज्ञापन
फोन उठाने वाले ठग ने ओटीपी नंबर पूछा। कुछ देर बाद बैंक खाते से 1.34 लाख रुपये निकल गए। वहीं, दबौली निवासी ऋषभ के व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक आया। शेयर मार्केट में निवेश करने की डिटेल थी। उनके पास जय कुमार नाम से एक व्हाट्सएप कॉल आई। एप डाउनलोड कराकर दो लाख निवेश कराए जो बाद में निकले नहीं। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि ठगी के मामले में जांच कराई जा रही है।