सावधान! साइबर ठग फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर लोगों को शिकार बनाने की फिराक में हैं। साइबर एक्सपर्ट राहुल मिश्र ने बताया कि ठग पहले कुछ दिनों तक फेसबुक यूजर को फॉलो करते हैं। फिर उसके नाम से आईडी बनाकर उसके दोस्तों से एक-एक कर जुड़ते रहते हैं।
इसके बाद वे बीमारी आदि का बहाना बनाकर फ्रेंड लिस्ट के लोगों को खाते में रकम ट्रांसफर करने के लिए मैसेज करते हैं। पिछले एक महीने में ऐसे 38 मामले सामने आए हैं। हालांकि किसी ने रकम ट्रांसफर नहीं की। ठगों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।